{"_id":"59a316814f1c1ba1248b4a12","slug":"101503860353-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीमारदारों के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीमारदारों के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। सीएचसी बनकटी में शनिवार की रात दुर्घटना के शिकार शख्स के परिजनों के साथ चिकित्सक की बदसलूकी का वीडियो वायरल हो गया। क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है। प्रदेश सरकार एक तरफ मरीजों के साथ शालीनता के साथ पेश आने का निर्देश जारी कर रही है। वहीं सीएचसी में आए दिन चिकित्सक के व्यवहार को लेकर लोगों में नाराजगी है।
शनिवार की रात करीब नौ बजे के करीब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। इसमें सीएचसी में तैनात चिकित्सक मरीज के परिजनों से बदसलूकी रहे हैं। आरोप है कि गंभीर मरीज को डाक्टर ने छुआ भी नहीं रेफर का कागजात तैयार कर दिया। परिजन मिन्नत करते रह गए लेकिन चिकित्सक ने मरीज देखा तक नहीं। बात बढ़ गई मामला अपशब्द तक पहुंच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इस संबंध में अधीक्षक डॉ एसके सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत

पनियरा- गांगी। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मन्सूरगंज के गडहिया टोला की रहने वाली किशोरी देवी पत्नी स्व0 भागीरथी उम्र 70 वर्ष की ट्रैक्टर की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गई। उन्हे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रविवार को पनियरा बेनीगंज रोड से ग्राम सभा मन्सूरगंज के गडहिया टोला की रहने वाली किशोरी देवी बेटी के घर डिगुरी से अपने घर मंसूरगंज नाती के बाईक पर बैठकर जा रही थी कि रतनपुरवां स्कूल के पास बने ब्रेकर पर बाईक उछली जिससे किशोरी देवी गिर गई, तभी अचानक पनियरा की ओर से आए टैक्टर-ट्राली की चपेट आ गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। नाती कुछ दूर आगे रूका पिछे देखा तो किशोरी देवी गंभीर रूप से घायल अचेत होकर गिरी थी। उनेक नाती के साथ स्थानीय लोगों की सहायता से किशोरी देवी को पनियरा पीएचसी इलाज के लिए लाया गया। जहां डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया कि ट्रैक्टर टाली को कब्जे में ले लिया गया है। ड्राईवर मौके से फरार हो गया। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रेप के आरोप में गया जेल
रेप के आरोप में गया जेल
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने एक युवक पर रेप का आरोप लगाया। रविवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी जब्बार निवासी पचरूखियां को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि आरोपी युवक को गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
अज्ञात वाहन के टक्कर सें एक शख्स की मौत
अज्ञात वाहन के टक्कर सें एक शख्स की मौत
फरेंदा। धानी ढाले के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। धानी ढ़ाले के समीप रविवार की सायं साढ़े सात बजे अज्ञात 45 वर्षीय व्यक्ति साइकिल सें कहीं जा रहा था। अभी वह धानी ढाले पर पहुंचा था कि पीछे आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोग सीएचसी बनकटी लाने का प्रयास कर रहे थे। तब तक उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद वाहन समत चालकफरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का शिनाख्त करने का प्रयास कर रही थीं।
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
ब्यापारियों से सहयोग की अपील
महराजगंज। रविवार को उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश कुमार गुप्ता ने एक होटल में व्यापारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होने कहा कि बाढ़ पीड़ितों का हर सम्भव मदद किया जाएगा। सभी व्यापारियों से सहयोग का आह्वान किए। इस दौरान विनय अंगारा, रितेश गुप्ता, सोनू अग्रहरी, आदेश पटेल, दिलीप मिश्र समेत तमाम लोग मौजूद रहे। बैठक में दर्जनभर से अधिक लोगो को कांग्रेस की सदस्यता भी दिलाए।