फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पेनाल्टी शूट आउट में जीता एमपी इंटर कॉलेज

पेनाल्टी शूट आउट में जीता एमपी इंटर कॉलेज

Sun, 27 Aug 2017 09:19 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
पेनाल्टी शूट आउट में जीता एमपी इंटर कॉलेज

विज्ञापन
गोरखपुर।
एमपी इंटर कॉलेज और सेंट एंड्रयूज कॉलेज में चल रही जिला स्तरीय स्कूली फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आठ टीमों ने मैच जीतकर आगे की राह बनाई है। एमपी इंटर कॉलेज में पहला मैच सेंट्रल हिंदू स्कूल और नीना थापा इंटर कॉलेज के बीच हुआ। निर्धारित समय में दोनों ही टीमें एक-एक गोल से बराबरी पर रही। पेनाल्टी शूट आउट में हिंदू स्कूल 5 -4 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच जयपाली देवी इंटर कॉलेज और एलएफएस गीडा के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में जयपाली देवी की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की । महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज एवं सरमाउंट पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया मुकाबला एमपी की टीम ने 3 -0 से जीता। एक अन्य मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल ने एलएफएस धरमपुर को 5-0 से मात दी।

सेंट एंड्रयूज कॉलेज ग्राउंड पर हुए पहले मैच में एयर फोर्स स्कूल ने एमजी इंटर कॉलेज पर 1- 0 से जीत दर्ज की। गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज ने एमएसआई इंटर कॉलेज को 4-0 से पराजित किया। केंद्रीय विद्यालय व एलएफएल चरगांवा के बीच खेले गए मैच में केंद्रीय विद्यालय ने 2- 0 से जीत दर्ज की। सेंट जोसेफ स्कूल खोराबार ने मेट्रोपालिटन स्कूल को 2-1 से मात दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं फादर अब्राहम, प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद, सुधीर सिंह, डेविड सिरिल और खेल संयोजक हमजा खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed