{"_id":"59949d2b4f1c1b8e288b46f2","slug":"101502911787-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकले युवक की सिवान में लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकले युवक की सिवान में लाश मिली
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकारपुर। घुघली थाना क्षेत्र के विशुनपुर गबडुआ गांव के शख्स की लाश गांव के सिवान में मंगलवार की सुबह दिखी। घरवालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विशुनपुर गबडुआ के रहने वाले गंगासागर चौधरी (38) सोमवार को घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे तो घर वालों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद उनका पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर सिवान में उनकी लाश गांव के लोगों ने देखी तो घर वालों को इत्तला करने के साथ ही पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
एसओ घुघली आरके सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। इस प्रकरण में जो भी कसूरवार पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।