फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सीएचसी अधीक्षक व तीन डॉक्टर अनुपस्थित मिले

सीएचसी अधीक्षक व तीन डॉक्टर अनुपस्थित मिले

Thu, 13 Jul 2017 12:28 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक व तीन डॉक्टर अनुपस्थित मिले
फरेंदा। शासन के काफी प्रयास के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बुधवार सुबह एसडीएम राधेश्याम बहादुर सिंह बृजमनगंज के अधीक्षक और बनकटी के तीन डॉक्टर अनुपस्थित मिले। इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा। एसडीएम फरेंदा राधेश्याम बहादुर सिंह ने बुधवार को 9.40 मिनट पर सीएचसी बनकटी पहुंचे। अधीक्षक डॉ एसके सिंह कक्ष में नहीं थे। वे आवास पर मिले। इसके अलावा डॉ एसपी वर्मा, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव व डॉ. हीरालाल और वार्ड ब्वाय इसरान अहमद नदारद मिले। निरीक्षण के दौरान ही चिकित्सक पहुंच गए। अनुपस्थित लोगों से स्पष्टीकरण तलब किया गया। उसके बाद एसडीएम सीएचसी बहदुुरी पहुंचे जहां पर बायोमेट्रिक हाजिरी संचालित मिली। अस्पताल में एमओआईसी उपस्थित मिले। सीएचसी बृजमनगंज में अधीक्षक अनुपस्थित पाए गए। डॉ सुशील कुमार आवास व सुशील कुमार मिश्रा अनुपस्थित पाए गए। सीएचसी धानी में कार्यवाहक अधीक्षक महराजगंज गए थे। अन्य कर्मचारी तैनात मिले। एसडीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


अस्पताल में साफ सफाई बरतने का निर्देश
कोठीभार। बुधवार की सांय सीएमओ ने सिसवा पीएचसी व सीएचसी का निरीक्षण परिसर को साफ रखने के साथ इंसेफलाइटिस व डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी राम कृष्ण तिवारी ने वार्ड व प्रसूति कक्ष सहित परिसर का निरीक्षण किया और परिसर में जल जमाव को लेकर चिकित्सक प्रभारी को निर्देशित किया कि तत्काल परिसर की सफाई कराई जाय। सीएमओ ने जनता से अपील करते हुए कहा कि घर या बाहर जहां पानी इकठ्ठा होता है वहां पानी इकठ्ठा न होने दे और सप्ताह में एक दिन ड्राई डे रखे जिस इन बीमारियों के रोगाणु पनपने न पाएं।
विज्ञापन


एसडीएम के निरीक्षण में फार्मासिस्ट के सहारे मिला अस्पताल
पनियरा। एसडीएम सदर देवेश कुमार गुप्ता ने बुधवार को पनियरा क्षेत्र के मंगलपुर में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण में फार्मासिस्ट अस्पताल में मौजूद मिला। दिन में करीब 11 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एसडीएम जब पहुंचे तो मौके पर सन्नाटा पसरा था। अंदर अकेले फार्मासिस्ट बैठे रहे। उपस्थित रजिस्टर तो मेंटेन था बस मौके पर फार्मासिस्ट के अलावा कोई नहीं मिला। जांच में एक कर्मचारी अनुपस्थित मिला और डाक्टर की छुट्टी का आवेदन रजिस्टर में रखा मिला। जांच में अस्पताल पर रखा मूवमेंट रजिस्टर अधूरा मिला। अस्पताल पर कही भी नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नही लिखा था और परिसर में गंदगी देख कर एसडीएम ने फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed