फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सपा की जिला कार्यकारिणी घोषित

सपा की जिला कार्यकारिणी घोषित

Tue, 13 Jun 2017 08:59 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
सपा की जिला कार्यकारिणी घोषित
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति के बाद जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने मंगलवार को 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में मिर्जा कादिर बेग, श्याम देव निषाद, राजमन यादव, अशोक यादव, पंकज शाही उपाध्यक्ष, जवाहर लाल मौर्या को महासचिव व राम नारायन गुप्ता ‘भोला’ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन


इसी तरह जयराम यादव, दयानन्द विद्रोही, जयप्रकाश यादव, गिरधारी सिंह सैथवार, हरेंद्र यादव, राम मिलन पहलवान, राम औतार विश्वकर्मा, बालेश्वर यादव, पप्पू चौधरी, रामकृष्ण यादव, संजय यादव, रामवचन यादव, मनमोहन यादव, राजेश सिंह सैथवार, रमेश यादव, धर्मेंद्र प्रधान, फूलचन्द विश्वकर्मा तथा श्याम मिलन यादव को सचिव मनोनीत किया गया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी का पूरा जोर नए सदस्य जोड़ने पर है। इसी के तहत 15 जून को जिले के करीब 200 केंद्रों पर कैंप लगाकर नए सदस्य बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार बनने के पहले भाजपा द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं हो सके। भीषण बिजली कटौती से जनता परेशान है। किसानों क ी अभी तक कर्जमाफी नहीं हुई। पूरे प्रदेश में अराजकता चरम पर है और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। रोजाना लूट, हत्या, बलात्कार समेत तमाम आपराधिक घटनाएं हो रही हैं और सरकार अपराधियों पर काबू पाने में पूरी तरह फेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बने सदस्य
पन्नेलाल यादव, सूर्यभान शर्मा, विजय शंकर यादव, नौसाद अहमद, धनपत यादव, योगेंद्र यादव, मलिक नावेद अहमद, लाल मोहन, खरमान यादव, शैलेंद्र प्रताप पाण्डेय, अली हुसैन ‘मैना भाई’, दीनानाथ आजाद, अलवेला, रामधारी, राजेंद्र यादव, रामलखन गौड़, सुरेंद्र यादव, नवीन यादव, अनिरूद्ध यादव, विकास चंद्र यादव, जानकी देवी, रत्नेश यादव, छोटे लाल राजभर, राजेंद्र यादव और महेंद्र यादव को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed