फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएचसी पर दिया धरना

स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएचसी पर दिया धरना

Mon, 12 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएचसी पर दिया धरना
कुशीनगर। कोल्ड चेन इंचार्ज के खिलाफ सोमवार को कसया सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे लोग इंचार्ज पर मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगा रहे थे। बाद में सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कोल्ड चेन इंचार्ज का प्रभार दूसरे कर्मचारी को देने का आश्वासन दिया, तब जाकर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह दस बजे से स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल के इमरजेंसी गेट के सामने धरना शुरू कर दिया। इनकी अगुवाई कर रहे चंद्रभान पति त्रिपाठी का आरोप था कि कोल्ड चेन इंचार्ज स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मनमाना बर्ताव करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एएनएम, आशा, बीएचडब्ल्यू सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का बेवजह वेतन रोक कर धन उगाही की जाती है। स्वास्थ्य कर्मियों ने इंचार्ज पर आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति में 40-40 हजार रुपये तक सुविधा शुल्क लेने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

धरना की सूचना मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार पांडेय पहुंचे। उन्होंने कोल्ड चेन इंचार्ज का प्रभार विनोद कुमार को सौंप दिया। इस तरह तीन घंटे बाद धरना समाप्त हो गया। धरना में बीएचडब्ल्यू विनोद कुमार, मुबारक अली, अनिल कुमार, अरविंद, हरिवंश, रीता देवी, बीना दुबे, प्रतिमा मौर्या, सीमा चौधरी, दुर्गा देवी, मोबिना, प्रभात, प्रभा देवी, प्रभावती मिश्रा, मीना देवी, गीता कुशवाहा, श्रीमती सिंह आदि शामिल थीं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार पांडेय का कहना था कि धरनारत स्वास्थ्यकर्मियों की मांग को देखते हुए कोल्ड चेन इंचार्ज का प्रभार विनोद कुमार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed