फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   100 beds are reserved in 16 private hospital seeing PM's rally

प्राइवेट अस्पतालों में आरक्षित रहेंगे 100 बेड

Sat, 16 Jul 2016 07:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sat, 16 Jul 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
100 beds are reserved in 16 private hospital seeing PM's rally
pm modi, arvind kejriwal, narendra modi - फोटो : gettyimages
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए सीएमओ ने प्राइवेट अस्पतालों में 100 बेड आरक्षित करने का आदेश दिया है, ताकि किसी भी अनहोनी से निपटा जा सके। साथ ही प्राइवेट अस्पतालों से पांच डीफिब्रिलेटर भी मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के आगमन में अभी छह दिन का समय है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य महकमा तैयारियों में जुटा हुआ है। जिला अस्पताल में एक ही डीफिब्रिलेटर है, जिससे अन्य सेफ हाउस और एंबुलेंस में यह व्यवस्था नहीं थी। इसे देखते हुए सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ को इसकी व्यवस्था करने का आदेश दिया था। इस पर तीन प्राइवेट अस्पतालों से बातकर पांच डीफिब्रिलेटर की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन


इस उपकरण की जरूरत हृदय की धड़कन को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। विशेषज्ञों ने इसकी जरूरत बताते हुए हार्ट अटैक के समय इसकी आवश्यकता को दर्शाया था। इस उपकरण को सेफ हाउस और एंबुलेंस में रखा जाएगा। वहीं जुटने वाली भीड़ और मौसम के लिहाज से भी तैयारियां की जा रही हैं। सरकारी अस्पतालों के अलावा शहर के 16 नर्सिंग होम्स में भी 100 बेड आरक्षित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार एंबुलेंस बढ़ाए गए
गोरखपुर। रैली स्थल पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए चार एंबुलेंस बढ़ा दिए गए हैं। इसमें दवा, डॉक्टर समेत पूरी व्यवस्था की गई है। जिला अस्पताल के एंबुलेंस के अलावा 102 और 108 एंबुलेंस को भी इस काम के लिए प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed