फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   10 nursing home are found suspected in an enquiry

जांच में 10 नर्सिंग होम मानक के विपरीत पाए गए

Sun, 22 May 2016 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 22 May 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
10 nursing home are found suspected in an enquiry
डाक्टर - फोटो : file photo
अब तक की हुई जांच में जिले के 10 नर्सिंग होम मानक की कसौटी पर फेल पाए गए हैं। इनके संचालकों को नोटिस जारी कर मानक पूरा करने और सही सूचना देने को कहा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से कराई गई जांच में अब तक एक भी नर्सिंग होम ऐसा नहीं मिला जो मानक की कसौटी पर खरा उतरा हो। ऐसे में अब यह तय किया गया है कि वेरिफिकेशन में जो नर्सिंग होम सही पाए जाएंगे, उन्हीं का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
विज्ञापन


लंबे समय बाद सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार ने नर्सिंग होम का वेरिफिकेशन शुरू कराया है। अब तक नर्सिंग होम जो सूचनाएं दे देते थे उसी के अनुसार उनका रजिस्ट्रेशन कर दिया जाता था। सत्यापन नहीं कराया जाता था, मगर अब इस पर सख्ती करते हुए सीएमओ ने सत्यापन करने के बाद ही रजिस्ट्रेशन करने का आदेश दिया है। नोडल अफसर डॉ. नीरज ने जब वेरिफिकेशन शुरू किया तो खामियां भी सामने आने लगीं।
विज्ञापन


किसी नर्सिंग होम में आईसीयू तो मिला, मगर उसे चलाने के लिए डॉक्टर 24 घंटे उपलब्ध नहीं मिले। रिकॉर्ड में पैथोलॉजिस्ट कोई और तो मौके पर कोई और मिला। यही नहीं, बेड की संख्या भी गलत पाई गई। ऐसे नर्सिंग होम को नोटिस जारी कर सही सूचना देने को कहा जा रहा है। नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज ने बताया कि 10 नर्सिंग होम की जांच की जा चुकी है। जहां भी कमी मिली है, उन सभी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed