फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   GM of Northeast Railway visited Izzatnagar's mechanical factory

पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने देखा इज्जतनगर का यांत्रिक कारखाना

Thu, 18 Mar 2021 01:20 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:20 AM IST
सार

फैब्रीकेशन शाॅप एवं वेल्डिंग ट्रेनिंग सिमूलेटर यंत्रालय को किया समर्पित
 

विज्ञापन
GM of Northeast Railway visited Izzatnagar's mechanical factory
इज्जतनगर के यांत्रिक कारखाने का निरीक्षण करे जीएम विनय कुमार त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

अच्छा कार्य करने वाले विभागों को संयुक्त रूप से मिलेगा 75 हजार का पुरस्कार

विज्ञापन
बरेली।पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक विनय कुमार त्रिपाठी ने 17 मार्च को यांत्रिक कारखाना, इज्जतनगर का प्रमुख विभागाध्यक्षों, मंडल रेल प्रबन्धक, इज्जतनगर आशुतोष पंत एवं मुख्य कारखाना प्रबन्धक राजेश अवस्थी तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वार्षिक निरीक्षण किया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान श्री त्रिपाठी ने 4वे ट्रेवर्सर, वेगन विद्युत सब-स्टेशन, व्हील प्रेस मशीन, नवीनकृत फैब्रीकेशन शाॅप एवं वेल्डिंग ट्रेनिंग सिमूलेटर का फीता काटकर यंत्रालय को समर्पित किया। महाप्रबंधक श्री त्रिपाठी ने बोगी शाॅप, कोरोजन शाॅप, बड़ी लाइन बैगन बोगी शाॅप, पेंट बूथ, एनएमजी, एसी एवं नाॅन एसी कोच का गहन निरीक्षण किया।

मुख्य कारखाना प्रबंधक राजेश अवस्थी ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से यांत्रिक कारखाना, इज्जतनगर में हो रहे कार्य कलापों की विस्तृत जानकारी दी। यंत्रालय के अधिकारियों को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक ने यंत्रालय द्वारा बैगन एवं कोचों के अनुरक्षण के क्षेत्र में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए यंत्रालय के आउट टर्न की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए यंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आवाहन किया कि वे अपने कार्यों में मितव्ययता बरतें। उन्होंने यंत्रालय के विभिन्न विभागों के अच्छे कार्य निष्पादन के लिए रु. 75,000 के सामूहिक पुरस्कार की घोषणा की। ब्यूरो
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed