{"_id":"623768d872d04c5f0c5b6143","slug":"youth-was-murdered-in-ashnai-two-accused-arrested-ghazipur-news-vns644049897","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशनाई में युवक की हुई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशनाई में युवक की हुई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नगर कोतवाली के बेयपुर देवकली गांव में होली के दिन मिलने के बहाने घर बुलाकर लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच में पता चला है कि यह हत्या आशनाई के चक्कर में हुई थी। वारदात को अंजाम देने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर, बहरियाबाद थाना क्षेत्र बघाईं गांव में गोली मारकर युवक की हुई हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
बेयपुर देवकली गांव निवासी अविनाश बिंद (26) होली के दिन बीते 18 मार्च को मित्रों के साथ सुबह होली खेलने के बाद घर चला गया था। देर शाम साथियों ने फोनकर होली मिलने के बहाने गांव में बुलाया। देर रात उसका शव गांव के खेत में पड़ा मिला था। इस मामले में मृतक के भाई कमलेश बिंद ने अंबिका बिंद, धर्मवीर बिंद, बाबूल और दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस 19 मार्च की रात दबिश देकर अंबिका बिंद और उसके पुत्र धर्मवीर बिंद को गिफ्तार कर लिया। जबकि अन्य की तलाश जारी है। इस संबंध में कोतवाल विमलेश मौर्या ने बताया कि आशनाई के चक्कर में युवक की हत्या हत्यारों ने की थी। हत्यारोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इधर बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बघाईं गांव में होली के दिन गोली मारकर युवक राजेश यादव की हुई हत्या के मामले में अब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ऐसे में पीड़ित परिवार न्याय के लिए अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर काटने को विवश हैं।