फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth injured by attackers dies

हमलावरों की गोली से घायल युवक की मौत

Mon, 06 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth injured by attackers dies
थाना क्षेत्र के बड़सरा काली मंदिर के पास हमलावरों की गोली से घायल युवक को उपचार के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में रविवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच हत्यारोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस गिरफ्तार एक नामजद आरोपी को जेल भेज दिया, जबकि चार और नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

धरम्मरपुर गांव निवासी शैलू यादव (25) सेना भर्ती की तैयारी के लिए सड़क पर दौड़ और व्यायाम के लिए प्रतिदिन की तरह अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से बड़सरा काली मंदिर के पास पहुंचा ही था कि दो बाइक पर सवार चार हमलावरों ने उसके ऊपर राड से वार कर दिया था। वहीं एक हमलावर ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी थी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए थे। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस क्षेत्र में सक्रिय हो गई थी और घायल को जहां उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गई थी, जहां से डॉक्टरों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। परिजन उसे उपचार के लिए देर रात वाराणसी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर पुलिस ने एक हमलावर को धर-दबोचा था और हमलावरों द्वारा छोड़कर गई बाइक को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी थी। देर रात पहुंचे मृतक के भाई नीरज यादव ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए हमलावर सराय मुहम्मदपुर सरईयां गांव निवासी शैलेंद्र यादव उर्फ विक्की से पूछताछ करने के बाद चालान कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़ा गया हमलावर शैलेंद्र यादव उर्फ विक्की से पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। शेष चार और नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व तिलकोत्सव कार्यक्रम में कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी शैलेंद्र यादव उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed