फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth drowned in Ganges while taking bath

नहाते समय गंगा में डूबा युवक

Sat, 18 Apr 2020 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Youth drowned in Ganges while taking bath
जमानिया कोतवाली के जीवपुर बांड में गंगा स्नान करते समय एक युवक के डूब जाने के बाद लगी लोगों की भीड? - फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर गांव के पास गंगा में नहाते समय शनिवार को एक युवक डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुट गई है लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

इलाके के जीवपुर निवासी रामाशीष यादव का पुत्र बीए का छात्र शिवानंद यादव (20) शनिवार को दिन में करीब 11 बजे साइकिल से गांव के पास स्थित गंगा नदी पर पहुंचा था और नहाने लगा। नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया और डूबन लगे। उसे डूबता देख वहां मौजूद बच्चे शोर मचाते हुए गांव में पहुंचे और लोगों को जानकारी दी। परिवार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज राजीव त्रिपाठी पुलिसकर्मियों के साथ ही पहुंच गए। बाद में कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह पहुंचे। गोताखोरों के साथ ही ग्रामीणों की मदद से युवक की गंगा में तलाश शुरू कराया। इस दौरान परिजनों के साथ ही ग्रामीण की नजरें गंगा पर टिकी रही। जैसी ही गोताखोर पानी के अंदर जा रहे थे, लोग यह कयास लगाने लग रहे थे कि शायद इस बार युवक का पता चल जाए, लेकिन जब खाली हाथ पानी से ऊपर आ रहे थे तो वह निराश हो जा रहे थे। परिवार के लोग गंगा पर टकटकी लगाए बिलखते रहे। शाम साढ़े चार बजे तक युवक की तलाश जारी थी। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed