{"_id":"593d7ea74f1c1ba95d9bf016","slug":"youth-dies-in-face-to-face-collision-of-bike-and-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत
ghazipur news
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
जमानिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर गांव के पास एनएच 24 पर रविवार को बाइक और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। घायल को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर खड़ी ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
नगर के वार्ड नंबर छह राजपुर पोखरा के सभासद उमाशंकर राम का पुत्र शैलेंद्र राम (35) आज दोपहर करीब 2 बजे अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही बड़ेसर गांव के पास पहुंचा सैयदराजा की ओर से तेज रफ्तार से जा रही ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए पीएचसी भेजा और पुलिस एवं परिजन को इसकी जानकारी दी। घायल की हालत गंभीर होने पर पीएचसी के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर खड़ी ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद अज्ञात आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी जाएगी।