फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth arrested with stolen bike and alcohol

चोरी की बाइक और शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Fri, 17 Jan 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with stolen bike and alcohol
जमानिया कोतवाली पुलिस द्वारा शराब व बाइक के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम बरुईन मोड़ के पास से चोरी की एक बाइक और 90 शीशी अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दूसरे दिन सुबह संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक बिहार के कैमूर जनपद के कोचस थाने में बाइक चोरी का मुकदमा पहले से दर्ज किया गया है। युवक के पास से वहीं बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्धों की तलाशी ले रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक शराब तस्कर चोरी की बाइक से देसी शराब की खेप क्षेत्र के बरुईन नहर पुलिया से ले कर बिहार की ओर जा रहा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तस्कर को धर दबोचा। कोतवाली लाकर तलाशी के दौरान उसके पास से 90 शीशी अवैध देशी शराब और कैमूर जिले के कोचस थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम पद्मभूषण सिंह उर्फ रौशन सिंह पुत्र रमाकांत सिंह निवासी गायघाट बताया है। इस संबंध में कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के विरूद्ध नियम संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जीआरपी ने शराब के साथ युवक को पकड़ा
दिलदारनगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने शुक्रवार को स्टेशन पर चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 65 शीशी शराब बरामद किया। जीआरपी चौकी प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर चेकिंग के दौरान संदिग्धावस्था में घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से झोले में रखा 65 शीशी शराब बरामद हुआ है। जीआरपी के पूछताछ में युवक ने अपना नाम उदवतनगर भोजपुर बिहार निवासी संतोष पाल बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed