फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   young man strangled to death in ghazipur during sleeping wife accused for mother

Ghazipur: घर में सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या, मायके से लौटी पत्नी बोली- ससुर और जेठ ने मार डाला

Sat, 08 Apr 2023 05:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Apr 2023 05:06 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के दिलदारनगर गांव में शनिवार अलसुबह 34 वर्षीय अमजद खां  की गला रेतकर हत्या कर दी गई। अमजद की पत्नी ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना से गांव में सनसनी है। 

विज्ञापन
young man strangled to death in ghazipur during sleeping wife accused for mother
शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के दिलदारनगर गांव में शनिवार अलसुबह युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को तब अंजाम दिया गया जब युवक गहरी नींद में था। युवक की पत्नी ने हत्या का आरोप अपने ससुर, दो जेठ और एक जेठानी पर लगाया है। वारदात का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


दिलदार नगर गांव निवासी अमजद खां (34) पुत्र ऐनुद्दीन खान शनिवार रात अपने कमरे में सो रहा था। उसकी पत्नी बच्चों के संग मायके में थी।  शनिवार अलसुबह करीब चार बजे अमजद की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। परिजनों डायल 112 पर फोन कर अमजद की चाकू मारकर खुदकुशी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन

कहा था- घर वाले कर सकते हैं हत्या

सीओ जमानिया और ग्रामीण एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सूचना पर मायके पखनपुरा मुहम्मदाबाद से अमजद पत्नी शहनाज अख्तर सीधे थाना पहुंची। पति का शव देख चीखने-चिल्लाने लगी। रोते बिलखते कहा कि मेरे पति ने एक दिन पहले मोबाइल पर बात करते समय अपनी हत्या का अंदेशा जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा था कि घर के लोग कभी भी मेरी हत्या कर सकते हैं। मेरे आने से पहले ही ससुर और जेठों ने मेरे पति को मार डाला। वो बार-बार बेसुध हो जा रही थी। शहनाज अख्तर की तहरीर पर पुलिस ने अमजद के पिता ऐनुद्दीन खां, भाई नौशाद खां, इरफान खां और भाभी मेहरू निशां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। एसएचओ दिलदारनगर अशेषनाथ सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

संपत्ति विवाद में पति को मार डाला

शहनाज अख्तर ने बताया कि तीन साल पहले दिलदारनगर के अमजद से शादी हुई थी। एक वर्ष बाद मेरी सास की मौत हो गई। इसके बाद घर में संपत्ति विवाद होने लगा। 9 माह पहले जुड़वा बेटी हुई। इस कारण मैं मायके में थी। रमजान के बाद मुझे यहां आना था।  संपत्ति विवाद में ही पति की हत्या की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed