{"_id":"61c6023349e56d492a6c0ca6","slug":"young-man-s-body-found-hanging-from-tree-sensation-ghazipur-news-vns6297843181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के उसिया गांव के निकट जोगीवीर माइनर के पास शुक्रवार को बबूल के पेड़ की टहनी से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटकता मिला। इससे सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
गांव के लोग सुबह टहलने निकले थे। जोगीवीर माइनर स्थित बबूल के पेड़ की टहनी से रस्सी के सहारे युवक का शव लटकता देख चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त विजय शंकर पासवान उर्फ छोटू (22) के रूप में हुई। इधर परिवार के लोग पहुंचे और शव देखकर रोने-बिलखने लगे। इधर परिजनों के बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि युवक का शव बबूल के पेड़ की टहनी से रस्सी के सहारे लटक रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।