फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Young man jumps into Ganga taking girlfriend name after makes video himself

'जब हम मर जाएंगे तो भी तुम्हारे साथ रहेंगे': प्रेमिका का नाम लेते हुए गंगा में कूदा युवक, खुद बनाया Video

Sun, 13 Nov 2022 11:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Nov 2022 11:05 PM IST
सार

गाजीपुर के रामकरन सेतु से शनिवार को एक युवक ने गंगा में छलांग लगी दी। उसके मोबाइल से कई वीडियो मिले हैं। गंगा में छलांग लगाने से पहले उसने प्रेमिका के नाम से वीडियो रिकॉर्ड किया था। मोबाइल कैमरा ऑन कर रेलिंग पर रख गंगा में कूद गया था। 

विज्ञापन
Young man jumps into Ganga taking girlfriend name after makes video himself
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गाजीपुर के रामकरन सेतु से शनिवार को प्रेमिका का नाम लेते हुए गंगा में कूदने वाले युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। रविवार सुबह से ही एनडीआरएफ की टीम नाव के सहारे एवं स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। युवक के मोबाइल में कई वीडियो मिले हैं और सभी वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

विज्ञापन


गंगा में छलांग लगाने से पहले युवक ने अपना वीडियो रिकॉर्डकिया था। इस वीडियो में वो साफ बोलता दिख रहा है कि ऐ मैडम जब हम मर जाएंगे तो भी तुम्हारे साथ रहेंगे... और फिर गंगा में छलांग लगा देता है। हालांकि पुलिस एवं परिजन इस मामले में कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन

'भैया..आपकी बहन ने हमें मारा है'

चंदौली जिले के सकलडीहा बाजार निवासी 22 वर्षीय युवक शनिवार शाम लगभग पांच बजे बाइक से रामकरन सेतु पहुंचा। पुल पर पहुंचने के बाद वह रोते हुए अपनी प्रेमिका को फोन किया और उसे बोला कि यह उसका आखिरी कॉल है। आज के बाद वह फोन नहीं करेगा। इसके बाद वह रोते हुए करीब 10 मिनट तक वीडियो बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Young man jumps into Ganga taking girlfriend name after makes video himself
रामकरन सेतु से गंगा में कूदा युवक - फोटो : सोशल मीडिया।

इसके बाद उसने वीडियो में एक गाना भी गाया, उसे भी रिकॉर्ड किया। अपनी बुआ और अपने बहन का नाम भी वीडियो में लिया। प्रेमिका के भाई का नाम लेते हुए कहता है कि भैया आपकी बहन ने हमें मारा है...इसे याद रखिएगा। इसके बाद में पुल की रेलिंग पर मोबाइल रखकर उसमें वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन कर वह गंगा नदी में छलांग लगा देता है।

Young man jumps into Ganga taking girlfriend name after makes video himself
युवक की तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक के आधार पर युवक की शिनाख्त करने के साथ परिजनों को सूचित किया था।  वायरल वीडियो के मामले पुलिस कुछ भी बतलाने से इंकार कर रही है। घटना के दूसरे दिन वाराणसी से आई एनएडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची और खोजबीन जारी की।

शाम तक तलाश जारी रही लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वहीं परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ सेतु एवं गंगा घाटों पर युवक की तलाश करते दिखाई पड़े। कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि दूसरे दिन युवक की तलाश कराई गई, लेकिन अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed