{"_id":"6203ff0146c39f313f0c3069","slug":"young-man-hanged-himself-on-a-noose-ghazipur-news-vns6378114132","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदे पर झूलकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फंदे पर झूलकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नगर कोतवाली के अतरौली गांव में मंगलवार की देर शाम एक युवक ने करकट में लगी पाइप में साड़ी का फंदा बनकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इधर परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा।
गांव निवासी शशिकांत शर्मा (28) दो दिन पूर्व पत्नी को उसके मायके छोड़कर आया था। देर शाम वह अपने कमरे में मौजूद था। खाना खाने के लिए जब परिवार के लोग दरवाजा खोलवाने लगे तो अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। इधर किसी अनहोनी से आशंकित परिवार के लोगों ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो युवक का फंदे से लटकता शव देखकर बिलखने लगे। परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। साथ ही आत्महत्या के कारणों की तलाश की जा रही है।