फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Young man hanged himself on a noose

युवक ने फंदे पर झूलकर दी जान

Thu, 26 Aug 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself on a noose
नगर कोतवाली के बकुलियापुर गांव में बुधवार की देर रात एक युवक ने छत की कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन

गांव निवासी हरिओम चौहान (38) परिजनों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह नहीं उठने पर परिवार के लोग उसे कमरे से बाहर आने का आवाज लगाने लगे, लेकिन कोई हलचल नहीं होने पर जब कमरे में गए तो फंदे से लटक रहे युवक के शव को देखकर चीखने चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया। घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद से परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में सन्नाटा पसर गया। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed