फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   XDR TB knock concerned judicature

एक्सडीआर टीबी की दस्तक, महकमा चिंतित

Fri, 11 Dec 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 11 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
XDR TB knock concerned judicature
जिले में खतरनाक एक्सडीआर (एक्सटेंसिवली ड्रग रेजिस्टेंट) टीबी ने दस्तक दे दी है। इससे स्वास्थ्य महकमा चिंतित है। विभाग की सबसे बड़ी चुनौती बीमारी की इस किस्म को रोकने की है। ऐसे में स्वास्थ्य महकमा क्षय रोग के
विज्ञापन


इलाज की फुलप्रूफ व्यवस्था करने में लगा हुआ है। लखनऊ की क्षय रोग नियंत्रण विभाग की 15 सदस्यीय टीम जिले के सभी डाट्स केंद्रों के कामकाज की समीक्षा कर रही है। इस क्रम में शुक्रवार को टीम ने जिला अस्पताल स्थित क्षय
विज्ञापन


रोग विभाग में सदर मुहम्मदाबाद और कासिमाबाद सामुदायिक केंद्रों पर क्षय रोगियों के इलाज की बाबत जानकारी ली। जिले में क्षय रोग के 350 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें 10 फीसदी से ज्यादा रोगी मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट हो
विज्ञापन
विज्ञापन


गए हैं जबकि एक्सेंसिवली ड्रग रेजिस्टेंट टीवी का एक मामला भी सामने आया है। क्षय रोग का इलाज बीच में छोड़ने वाले रोगियों में बाद में कोई दवा काम नहीं करती है। ऐसे रोगियों का इलाज बेहद खर्चीला और मुश्किल हो जाता है।

इनसे फैलने वाली बीमारी भी विभिन्न दवाओं की प्रतिरोधी हो सकती और कुछ रोगियों पर तो कोई दवा ही काम नहीं करती है। एक्सडीआर और एमडीआर टीवी के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा चिंतित है। क्षय

रोग के मरीजों के बीच में दवा छोड़ने की प्रवृत्ति चिंता का विषय है। निजी चिकित्सकों को भी प्रेरित किया जा रहा है कि वे मरीजों को डाट्स से दवाएं दिलाएं ताकि दवा बीच में छोड़ने की प्रवृत्ति पर लगाम लगाई जा सके।

पुनरक्षित राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम की जमीनी हकीकत का पता लगान के लिए आई टीम ने पहले दिन सैदपुर और जखनिया सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया।  शुक्रवार को सदर एवं मुहम्मदाबाद और कासिमाबाद सामुदायिक

केंद्रों पर इलाज का लेखाजोखा देखा और इलाज की हकीकत का पता लगाया। जिला क्षय अधिकारी डा.कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती डाट्स प्रोवाइडरों की कमी है। इसके अलावा डाट्स के 10 नए केंद्र


खोले जाने है। उनको लिए भी मानव संसाधन की जरूरत है। लखनऊ से आई टीम में जेडी डॉ. सुरेंद्र पटवार, डॉ. सुशील चतुर्वेदी, एचआईवी और टीबी कोआर्डिनेटर लखनऊ डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. आर्दश श्रीवास्तव, जिया फातिमा, पलक खन्ना, डॉ. भवानी लाल, संजय, धीरेंद्र आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed