फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Write a train travelogue, you will get reward

रेल यात्रा वृतांत लिखिए मिलेगा इनाम

Wed, 15 Jun 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Write a train travelogue, you will get reward
रेलकर्मियों सहित जन साधारण के रेल यात्रा संबंधी अनुभव प्राप्त करने और उन अनुभवों के आधार पर रेलवे की सुविधाओं को बेहतर बनाने और हिन्दी का प्रयोग बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय स्तर पर रेल यात्रा वृतांत प्रतियोगिता रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) से आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में रेलकर्मियों सहित जन साधारण भाग लेंगे। हिंदी में जन साधारण के रेल यात्रा संबंधी अनुभव मांगे गए हैं। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों में प्रथम पुरस्कार के रूप में दस हजार व द्वितीय पुरस्कार के रूप में आठ हजार व तृतीय पुरस्कार के रूप में छह हजार रुपये दिए जाएंगे। पांच को प्रेरणा पुरस्कार के रूप में प्रत्येक को चार हजार की राशि एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा ।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रेल यात्रा वृतांत हिंदी भाषा में न्यूनतम 3000 एवं अधिकतम 3500 शब्दों का होना चाहिए। रेल यात्रा वृतांत डबल स्पेस में टाइप किया हुआ और चारों तरफ एक-एक इंच का हंासिया छूटा हुआ होना चाहिए। शब्दों की संख्या लिखी होनी चाहिए। बड़े अक्षरों में नाम, पदनाम, आयु, कार्यालय अथवा निवास का पता, मातृ भाषा, मोबाइल नंबर, ई-मेल तथा वृतान्त के शब्दों की संख्या आदि का उल्लेख किया जाना चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी अपनी प्रविष्टि 31 अगस्त 2022 तक सहायक निदेशक हिंदी (प्रशिक्षण), कमरा नं. 536-डी., रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड), रायसीना रोड, नई दिल्ली 110001 को भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed