फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Worshiping tools and machines in institutions and factories, seeking prosperity

Ghazipur News: संस्थानों और कारखानों में औजार-मशीनों की पूजा करा मांगी समृद्धि

Wed, 17 Sep 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Worshiping tools and machines in institutions and factories, seeking prosperity
नंदगंज विद्युत उपकेंद्र पर विश्वकर्मा पूजन करते बिजली निगम के कर्मचारी। संवाद
गाजीपुर। नगर सहित ग्रामीण इलाकों में बुधवार को आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न संस्थानों और कारखानों में लोगों ने औजारों-मशीनों आदि की सफाई कर पूजन-अर्चन किया। साथ ही सुख-समृद्धि की कामना की। रेलवे स्टेशन, रोडवेज डिपो, पुलिस लाइन, जलनिगम, नगर पालिका सहित अन्य संस्थानों में विश्वकर्मा पूजन किया गया। नगर में पेट्रोलपंप, गैराज आदि प्रतिष्ठानों में बुधवार को धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। इसके बाद लोगों में मिष्ठान बांटा गया। पुलिस लाइन में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर परिवहन शाखा में पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा ने हवन-पूजन किया। इसके बाद एसपी ने शस्त्र पूजन किया गया। वहीं, शिल्प देवता भगवान विश्वकर्मा के पूजनोत्सव पर भाजपा विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष जनार्दन शर्मा के नेतृत्व में नगर के रूईमंडी स्थित गंगा किनारे विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा चरित मानस पाठ, हवन, पूजन, आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, राम अवतार शर्मा, विजय कुमार विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, हरिशंकर शर्मा, अंगद शर्मा, देवेंद्र शर्मा, शिवम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर पूजन अर्चन और विचार गोष्ठी हुई। इस अवसर पर नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बिंदु बाला बिंद और सदर विधानसभा की महिला सभा की अध्यक्ष सुषमा बिंद का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, राम अवतार तार विश्वकर्मा, सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, रवि, शशिकांत जयराम भारती आदि मौजूद रहे। संचालन कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन

इनसेट
विश्वकर्मा भगवान मंदिर में दर्शन-पूजन
सिधागरघाट : क्षेत्र के पाली, सुरवत, अवराकोल, मुहम्मदपुर कुसुम, मुहम्मदपुर टंडवा, बेरुकही, साधापुर, सिधागर, महडौर सहित अन्य गांवों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। मुहम्मदपुर कुसुम में स्थित विश्वकर्मा भगवान मंदिर में बड़ी संख्या में लोगों ने दर्शन व पूजन किया।
विज्ञापन

नंदगंज:
बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजन, हवन कर प्रसाद का वितरण किया गया। बाजार के पावर हाउस परिसर, औद्योगिक अस्थान सहित अन्य स्थानों पर पंडाल में मूर्ति स्थापित कर पूजन अर्चन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवकली: क्षेत्रों के देवकली, पियरी, बासूपुर, भितरी, धुवार्जुन, मॊधियां, महमूदपुर, पहाङपुर, बासूचक, रामपुर माझां, तरांव, महीचा, नसीरपुर मुस्लिमपुर आदि स्थानों पर पंडाल में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर भजन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।
इनसेट
भगवान विश्वकर्मा की निकाली गई शोभायात्रा
बहादुरगंज: नगर में भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली गई। झिलमिट दास कुटी पुरानीगंज से पुलिस चौकी, मुख्य बाजार होते हुएं मां चंडी धाम पर स्थित विश्व कर्मा मंदिर परिसर में आकर शोभायात्रा समाप्त हुई। इस अवसर पर निरंजन शर्मा, गुलाब शर्मा, संजय शर्मा, विट्ठल शर्मा, भीष्म शर्मा के अलावा महिलाएं रही। जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र चंद्र दुबे अपने हमराहियों के साथ लगे रहे।
करीमुद्दीनपुर: ताजपुर, बाराचवर, सिऊरी अमहट, कमसडी, कामुपुर, दुबिहां मोड, उतरांव, पहराजपुर, सहित अन्य स्थानों पर मशीनरी स्टोरों, आईटीआई स्कूलों में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति रखकर पूजा अर्चना की गई। कई स्थानों पर पंडाल बनाकर भी समारोह पूर्वक कार्यक्रम हुआ और देर रात तक भजन, कीर्तन, अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भीमापार:
गांव और बाजारों में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान निजी प्रतिष्ठानों, भीमापार विद्युत उपकेंद्र आदि में भगवान विश्वकर्मा की विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ औजारों की पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article