फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   worship maa saraswati in ghazipur

वीणा वादिनी का दर्शन कर मांगी विद्या और बुद्धि

Thu, 30 Jan 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
worship maa saraswati in ghazipur
शहर के नवापुरा में वसंत पंचमी पर स्थापित देवी सरस्वती की प्रतिमा। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन का पर्व वसंत पंचमी बृहस्पतिवार को पूरे जिले में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान घरों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मां सरस्वती की पूजा की गई। जगह-जगह बनाए गए पंडालों में मां वीणावादिनी की प्रतिमा के पट खोलने के बाद विधिविधान से पूजन-अर्चन किया गया। पंडालों में रात्रि जागरण और मानस पाठ आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शैक्षिक संस्थानों में भी वीणावादिनी की आराधना की धूम मची रही। इस पर्व के चलते वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

सुबह से ही मां के पूजन को लेकर उत्साह बना रहा। घरों में देवी मां की तस्वीर के सामने छात्रों ने पुस्तक और कापियां रखकर विद्या और बुद्धि की कामना की। शिक्षण संस्थाओं एवं पूजा कमेटियों की ओर से मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन का कार्य किया गया। शहर के मिश्रबाजार, नवाबगंज, टेढ़ीबाजार, नखास, रुईमंडी, प्रकाश टाकीज, पचरस्ता, लाल दरवाजा, सुजावलपुर, टेढ़वा, शेखपुर, सकलेनाबाद, महुआबाग, कचहरी, नवापुरा, स्टेशन, मालगोदाम, लंका, गोराबाजार आदि स्थानों पर पूजा समितियों द्वारा पंडालों में मां की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसके चलते, पूरे शहर में भक्ति का वातावरण बना रहा। स्कूल कालेजों में भी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर तो कहीं चित्र लगाकर मां का पूजन-अर्चन किया गया। स्कूलों में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, नगर और आसपास करीब एक दर्जन से अधिक पंडाल सजाकर प्रतिमाओं की स्थापना की गई। दर्शन के लिए देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed