{"_id":"612921ba8ebc3e7a2b18c278","slug":"worker-killed-by-slitting-his-throat-with-a-sharp-weapon-ghazipur-news-vns6083033138","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से गला रेतकर मजदूर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से गला रेतकर मजदूर की हत्या
विज्ञापन
भांवरकोल थाना क्षेत्र के माचा गांव में शव बरामद होने के बाद मौके पर पहुंच कर पुछताछ करते एसपी डॉ ओ?
- फोटो : GHAZIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के माचा गांव स्थित चकरोड पर बृहस्पतिवार की देर रात एक मजदूर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मातहतों को हत्याकांड का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे की तहरीर पर गांव के पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
माचा गांव निवासी कुंवर राम (55) रात में खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे। देर रात वह शौच करने के लिए सिवान के तरफ गए थे लेकिन घर नहीं लौटे। परिजन रातभर तलाश करते रहे। सुबह ग्रामीणों की नजर चकरोड पर खून से लथपथ पड़े कुंवर राम के शव पर पड़ी तो वे शोर मचाने लगे। वारदात की जानकारी होते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने परिजनों एवं ग्रामीणों से वारदात के बारे में जानकारी ली और शव को कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने मातहतों को हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। मृतक के भतीजे दीनानाथ राम ने तहरीर देकर गांव के ही विनय कुमार, हरिओम, जयगोविंद, अशोक और दद्दन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि इन सभी से मुकदमा चल रहा था और ये लोग कुंवर राम को हमेशा जान से मारने की धमकी देते रहते थे। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस अधीक्षक ने गठित की टीम
भांवरकोल। पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने एसपी ग्रामीण, क्राइम ब्रांच, थाना प्रभारी करीमुद्दीनपुर और स्थानीय थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला के नेतृत्व में टीम का गठित किया है। उन्होंने टीम का हत्याकांड का पर्दाफाश जल्द करने का निर्देश दिया। टीम आरोपियों को गिरफ्तार के लिए लगातार दबिश दे रही है लेकिन सफलता अब तक नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
माचा निवासी कुंवर राम की धारदार हथियार से हत्या की गई है। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम जुटी है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।- डॉ. ओपी सिंह, पुलिस अधीक्षक ।