{"_id":"602bebee8f14b20acb659339","slug":"worker-injured-by-miscreants-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में मजदूर को बदमाशों ने चाकू मारकर किया घायल, स्कूल के पास हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में मजदूर को बदमाशों ने चाकू मारकर किया घायल, स्कूल के पास हुई वारदात
Tue, 16 Feb 2021 09:30 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 16 Feb 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के खजुरिया स्थित एक निजी स्कूल के पास मंगलवार की देर शाम करीब बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकू मारकर एक मजदूर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। घायल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के खजुरिया निवासी घायल अजय बिंद (22) ने बताया कि वह गौसाबाद से मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहा था। घर से कुछ दूरी पर स्थित एक निजी स्कूल के पास वह जैसे पहुंचा। बाइक सवार तीन युवक आए और चाकू से पीछे से हमला कर दिए। वह साइकिल से गिर पड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने चाकू और उंगली में पहनने वाले लोहे के पंजा से सिर के साथ ही शरीर के अन्य हिस्से पर वार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। उधर घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।