फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Work begins to revive the old Tadighat railway station

Ghazipur News: पुराने ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन को दोबारा चालू करने के लिए काम शुरू

Mon, 18 May 2026 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Work begins to revive the old Tadighat railway station
ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन। संवाद
सुहवल। ब्रिटिशकालीन ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन को फिर से चालू करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के तहत आने वाले इस स्टेशन परिसर से सोमवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान पोकलेन मशीनों की मदद से शुरू किया गया।
विज्ञापन

यह स्टेशन वर्ष 2023 से बंद पड़ा था। अतिक्रमण हटाने के साथ ही स्टेशन परिसर, पुराने ट्रैक और प्लेटफॉर्मों की सफाई भी शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और ग्रामीणों में स्टेशन के दोबारा चालू होने की उम्मीद जगी है। इस बंद स्टेशन को पुनर्जीवित करने के लिए रेलवे मंत्रालय ने मार्च 2026 में लगभग 11 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। परियोजना के तहत नए बने स्टेशन से पुराने स्टेशन तक करीब ढाई किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाई जानी है। इस नई लाइन के लिए मिट्टी भराई का कार्य पूरा हो चुका है। अब ब्लैंकेटिंग और ब्लास्ट डालने की प्रक्रिया के बाद नए ट्रैक बिछाने का काम शुरू होगा। साथ ही, इलेक्ट्रिक ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) वायरिंग का कार्य भी कराया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में इस स्टेशन को ब्लास्ट साइडिंग लोडिंग-अनलोडिंग प्वाइंट के रूप में विकसित किया जाएगा। भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर यहां से ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

साल 1880 में हुआ था स्टेशन और ब्रांच लाइन का निर्माण
इस स्टेशन का इतिहास भी उल्लेखनीय है। इस स्टेशन और ब्रांच लाइन का निर्माण वर्ष 1880 में ईस्ट इंडिया कंपनी के समय कराया गया था। एक अंग्रेज प्रशासक टेरी के नाम पर इसका नाम पहले टेरीघाट रखा गया था, जो समय के साथ बदलकर ताड़ीघाट हो गया। वर्ष 2023 में सोनवल क्षेत्र में नए ताड़ीघाट स्टेशन के निर्माण के बाद इस पुराने स्टेशन को बंद कर दिया गया था। हालांकि, रेलवे मंत्रालय ने वर्ष 2025 में इसे दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब ढाई किलोमीटर लंबी रेल लाइन के लिए मिट्टी भराई का काम पूरा हो चुका है। पुराने ट्रैक, स्टेशन परिसर की सफाई और अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी है। - दिलीप कुमार, ईसीआर के पीडब्लूआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed