फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   wooden

अंत्येष्टि की लकड़ियों का मूल्य निर्धारित

Thu, 13 May 2021 07:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
wooden
गाजीपुर। जिला प्रशासन ने अंत्येष्टि स्थलों पर अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों की कीमत तय कर दी है। साथ ही अधिक मूल्य न लिया जाए इसके लिए टीम भी गठित कर दी गई है जो लगातार इस पर निगाह रखेगी। अधिक कीमत लिए जाने की शिकायत पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इतना ही नहीं लकड़ी की मूल्य तालिका को दुकान के आगे चस्पा करना होगा। संक्रमितों एवं अन्य कारणों से हुई मौत का आंकड़ा बीते अप्रैल माह से बढ़ गया है। ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में शवदाह स्थलों पर शव जलाने के लिए बेचने वाली लकड़ियों का मूल्य मनमाना वसूला जा रहा था, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोग शवों को गंगा में प्रवाहित कर दे रहे थे। तीन दिन पूर्व दो दिनों तक लगातार दो थाना क्षेत्रों में स्थित गंगा घाटों के किनारे शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। जब जिला प्रशासन ने अपने स्तर से पूरे मामले की छानबीन की तो पता चला कि शवदाह स्थलों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए बेची जा रही लकड़ियों को दोगुने से तीन गुने दामों पर बेचा जा रहा है। ऐसी स्थिति में जिलाधिकारी ने वन विभाग की ओर से मिली आख्या के आधार पर प्रति क्विंटल 650 रुपये दर निर्धारित कर दिया। साथ ही नगर क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी पवन कुमार मीना एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश उपाध्याय के नेतृत्व में टीम गठित कर नजर रखने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। - एमपी सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed