फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   woman who went to see floods in fields died by drowning in Ghazipur

गाजीपुर: खेतों में आई बाढ़ को देखने गई महिला की नदी में डूबकर मौत, दूसरी को बचाया

Wed, 06 Oct 2021 01:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 06 Oct 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
woman who went to see floods in fields died by drowning in Ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर

गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव के मौजा रकबा  निवासी माला देवी(45) पत्नी रामनगीना राम की बुधवार को बेसो नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव की माला देवी एक अन्य महिला फल्ली देवी के साथ बुधवार सुबह करीब 8 बजे बेसो नदी में बाढ़ आने से डूबी अपनी धान की फसल देखने के लिए गई थी। तभी दोनों महिलाएं गहरे पानी में डूबने लगीं। यह देख गांव की अन्य महिलाए शोर मचाने लगी।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोगो ने दोनों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने माला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं फल्ली देवी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed