फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman was murdered for giving information about illegal relationship

अवैध संबंध की जानकारी देने पर महिला की हुई थी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Woman was murdered for giving information about illegal relationship
मरदह थाना क्षेत्र के भोजापुर गांव में एक अज्ञात महिला के सिर कटे मिले शव की पहचान के साथ हत्या की गुत्थी पुलिस एवं स्वाट ने सुलझा लिया है। बुधवार को एसपी डा. ओपी सिंह ने पत्रकार वार्ता में वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक महिला से उसका संबंध हो गया था। मृतका द्वारा इसकी जानकारी महिला के पति को देने के साथ गांव में भी इस बात को फैला दिया गया था, जिससे वारदात को अंजाम देना पड़ा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

एसपी डा. ओपी सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को मरदह थाना क्षेत्र के भोजापुर में एक महिला की सिर कटी लाश बरामद की गई थी। ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा था। इस गुत्थी को सुलझाने में स्वाट टीम और मरदह थाने की पुलिस जुटी थी। पुलिस ने घटना में शामिल एक महिला और एक पुरुष आरोपी को बुधवार को हैदरगंज चट्टी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लहुरापुर गांव निवासी रामकिशुन यादव उर्फ चाकू उर्फ संजय और बलिया जनपद के बासडीह थाना के घघरौली गांव निवासी उषा बताया। हत्यारोपी रामकिशुन यादव ने पुलिस को बताया कि कई वर्ष से जनपद बलिया में रह रहा था। इस दौरान उसका संपर्क महिला आरोपी उषा से हुआ था। उस गांव की ही एक महिला मृतका मिंता द्वारा मेरे एवं महिला आरोपी के संबंधों को लेकर गांव में अनाप शनाप प्रचार किया गया तथा उसने महिला आरोपी के पति को भी बता दिया था। जिसका बदला लेने के लिए मृतका को अपने विश्वास में लेकर संपर्क किया गया था। साजिश के तहत 17 अगस्त को मृतका को दवा दिलाने के बहाने लेकर चला। महिला आरोपी द्वारा मृतका मिंता को जान से मारने की बात कही गई और वह वापस चली गई थी। मृतका को लेकर भोजापुर गांव पहुंचा और मौका मिलते ही हाथ से गर्दन दबाकर हसुआ से गला काट उसे मौत के घाट उतार दिया था। शव को झाड़ियों में छिपाने के साथ कटा हुआ सिर तथा चप्पल अन्य जगह ले जाकर फेंक दिया था। हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में मरदह थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी विनीत कुमार राय, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed