फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman panicked after seeing abandoned cattle, got hit by train

Ghazipur News: छुट्टा मवेशी देखकर घबराई महिला, ट्रेन की चपेट में आई

Sun, 27 Aug 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Woman panicked after seeing abandoned cattle, got hit by train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंदगज। थाना क्षेत्र के आंकुशपुर गांव के पास शनिवार की रात करीब आठ बजे ट्रेन के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। नंदगज स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ढेलवां निवासी रामहित बिंद की पुत्री अनिता (32) नंदगंज बाजार सामान की खरीदारी करने आई थी। देर शाम घर वापस जा रही थी कि आंकुशपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के पास एक छुट्टा मवेशी के अचानक आने से घबरा गई और इसी दौरान वहां से गुजरी ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके ही मौत गई।
विज्ञापन

मृतका का विवाह थाना क्षेत्र के महुआ पोखरा निवासी जितेंद्र बिंद से 2004 में हुआ था। पति जितेंद्र ने अनिता को शादी के छह साल बाद छोड़ दिया था, उससे एक 15 साल का लड़का अजय बिंद है। जो अपने पिता के साथ रहता है। करीब 12 वर्ष से अनिता अपने पिता के घर रह रही थी। मृतका की मां वर्षा का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता रामहित बिंद ने ट्रेन से कटने की तहरीर थाने में दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed