फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman molested, case registered

Ghazipur News: महिला संग छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

Sat, 16 Mar 2024 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Woman molested, case registered
बिरनो। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की ओर से शुक्रवार को ग्राम पंचायत कमेटी अध्यक्ष पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

महिला की ओर से थाने में तहरीर दी गई कि वह बृहस्पतिवार की रात में शौच के लिए जा रही थी। इस दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमेटी अध्यक्ष मंडन कुमार राम मुझसे छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उसकी ओर से जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही रुपये का प्रलोभन भी दिया गया। पीड़िता किसी तरह से आरोपी के चंगुल से बचकर घर आई। घर आकर उसने घटना की सूचना परिजनों को दी। मामले की जानकारी होने पर परिजन आगबबूला हो उठे। इसके बाद पीड़िता परिजनों संग थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed