फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman died in road accident in ghazipur many vehicles passed out trampling dead body

Ghazipur: सड़क हादसे में महिला की मौत, शव को रौंदते हुए निकल गए कई वाहन

Sun, 23 Apr 2023 05:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 23 Apr 2023 05:52 PM IST
सार

वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन स्थित रजादी पेट्रोल पंप के सामने रविवार अलसुबह सड़क हादसे में एक महिला मौत हो गई। इसके बाद काफी समय तक महिला के शव को वाहन रौंदते हुए गुजरते रहे। 

विज्ञापन
Woman died in road accident in ghazipur many vehicles passed out trampling dead body
शव की सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। नंदगंज थान क्षेत्र के रजादी पेट्रोल पंप के पास रविवार अलसुबह सड़क हादसे में एक महिला मौत हो गई। इसके बाद काफी समय तक महिला के शव को वाहन रौंदते हुए गुजरते रहे। इसके कारण कारण शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस सोशल मीडिया के सहारे मृतका की शिनाख्त में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन स्थित रजादी पेट्रोल पंप के सामने सुबह तेज रफ्तार एक वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं कई तेज रफ्तार वाहन शव को रौंदते हुए गुजर गए। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में शव को सुरक्षित रखने के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस को कुछ लोगों ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह कई दिनों से सड़क पर इधर-उधर घूम रही थी। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने कहा कि महिला की शिनाख्त की कोशिश जारी है। शव को मर्चरी हाउस भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed