फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   woman death in ghazipur

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 02 Jan 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
woman death in ghazipur
गाजीपुर। शहर के कपूरपुर शहरी में मायके आई विवाहिता की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतका के पिता ने तहरीर में पति और ससुराल पक्ष के चार अन्य लोगों पर दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने और मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतका के पिता कपूरपुर मुहल्ला निवासी राम बाबू पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 30 अप्रैल 2018 को उनकी एकलौती पुत्री नेहा पांडेय (20) की शादी बिहार प्रांत के पटना सिटी ईस्ट जनपद के आलमगंज थाना स्थित गायघाट माखनपुर निवासी रोहित पांडेय से हुई थी। विवाह के छह माह तक सबकुछ ठीक-ठाक था। इसके बाद ससुरालियों द्वारा दहेज में पचास हजार नकदी एवं बाइक की लिए पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी जानकारी होने पर उसके ससुराल पहुंचकर समझा-बुझाकर वापस आ गया था। बीते 20 दिसंबर की रात मृतका का पति रोहित कुमार पांडेय, ससुर शिवनाथ पांडेय, सास साधना देवी, देवर विशाल पांडेय व अमरजीत पांडेय वाहन से घर लाकर विवाहिता को छोड़ गए और बताया कि उसकी तबीयत खराब है। पुत्री नेहा को बीते 26 दिसंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया गया। इस दौरान सिटी स्कैन रिपोर्ट में पता चला कि सिर में चोट लगने से ब्रेन में खून जम गया है और हाथ-पैर में चोट के निशान हैं। वहां से डिस्चार्ज कराने के बाद पुत्री का उपचार घर पर ही चल रहा था। उपचार के दौरान पुत्री की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति, ससुर, सास और दो देवरों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि विवाहिता के पिता की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed