फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman attacked with sharp weapon, knowing she was dead and thrown in bushes

धारदार हथियार से महिला पर हमला, मरा जानकर झाड़ियों में फें का

Wed, 21 Sep 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman attacked with sharp weapon, knowing she was dead and thrown in bushes
गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई गांव में जमीन के विवाद को लेकर मंगलवार की शाम हमलावरों ने एक महिला पर धारदार हथियार से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता के पुत्र ने दो खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस एक को गिरफ्तार कर छानबीन में जुटी हुई है। सेवराई गांव निवासी कंचन देवी ने जमीन खरीद के लिए गांव के एक व्यक्ति को 12 लाख रुपये बैंक एवं नगदी के माध्यम से दिया था। आरोप है उस व्यक्ति ने महिला को आवश्यक बातचीत के बहाने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे बुलाया। महिला के पहुंचने पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने महिला पर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से हमला शुरू कर दिया। महिला जब पूरी तरह से लहूलुहान होकर अचेत हो गई तो उसे मरा समझकर झाड़ियों में फेंककर वहां से भाग गए।
विज्ञापन

उधर गांव की कुछ महिलाएं शौच के लिए जा रही थी। इस दौरान उन्होंने कराहने की आवाज सुनाई दी। महिलाओं के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और घायल को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायल महिला के पुत्र रोहित गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव निवासी संतोष कुशवाहा को भूमि खरीद के लिए 12 लाख रुपये दिये गए थे। मां कंचन देवी की हत्या करने एवं धन हड़पने की नियत से संतोष कुशवाहा और बसुका गांव निवासी सुनील यादव ने बुलाया था। सुनील यादव मां के ऊपर धारदार हथियार से वारकर दिया, जब वह लहूलुहान हो गई तो दोनों इन्हें मरा समझकर झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्जकर संतोष कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश चल रही है। गहमर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी संतोष कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दूसरे आरोपी सुनील यादव की तलाश चल रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed