फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Witnesses did not appear, next date fixed for September 5

गवाह नहीं हुए उपस्थित, अगली तिथि पांच सितंबर नियत

Mon, 29 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Witnesses did not appear, next date fixed for September 5
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शरद कुमार चौधरी की अदालत में सोमवार को 21 साल पुराने विधि विरुद्ध जमाव और तोड़फोड़ के मामले में तत्कालीन विधायक एवं वर्तमान सांसद अफजाल अंसारी एवं अन्य के मामले में गवाही होनी थी। पर गवाह के उपस्थित न होने के कारण अगली तिथि पांच सितंबर नियत की गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते नौ अगस्त 2001 को सपा के प्रदेश बंद कार्यक्रम में तत्कालीन विधायक अफजाल अंसारी मंडी समिति से चार हजार लोगों के जूलुस के साथ तहसील और मुहम्मदाबाद एसडीएम कार्यालय पहुंचे। सूचना पर तत्कालीन सीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोपहर 12 बजे उन लोगों को रोकने प्रयास किया गया। इसके बावजूद भी वे अंदर घुस गए और दरवाजा खिड़की के शीशे बेंच आदि तोड़ने लगे। उनको गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तो भीड़ में शामिल होकर सभा करने लगे। इस घटना के संबंध में पुलिस ने अफजाल अंसारी सहित कुल नौ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया और विवेचना उपरांत आरोप पत्र प्रेषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed