फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wires and transformers are hidden amidst bushes, creepers, and branches, awaiting pre-monsoon trimming.

Ghazipur News: तार और ट्रांसफाॅर्मर झाड़ियों, लताओं और टहनियों में छिपे, मानसून से पहले कटाई छंटाई का इंतजार

Fri, 05 Jun 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Wires and transformers are hidden amidst bushes, creepers, and branches, awaiting pre-monsoon trimming.
फुलवारी में पेड़ की टहनियों के बीच से गुजरा बिजली का तार-संवाद - फोटो : ब्लाक हाथवंत में पंचायत सहायकों ने बीडीओ को सौंपा मांगपत्र। स्रोत संवाद
गाजीपुर। मौसम विभाग के दावे के अनुसार जिले में सामान्य तौर पर 15 जून से मानसून की दस्तक हो जाती है। ऐसे में मानसून आने में कम समय शेष रह गया है। लेकिन, बिजली निगम की ओर से कोई तैयारी नहीं की गई है। झाड़ियों, लताओं व पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई का कार्य शुरू नहीं किया गया है। इसके कारण तार व ट्रांसफाॅर्मर झाड़ियों, लताओं व पेड़ों की टहनियों से जकड़ी हुई हैं। लताओं, झाड़ियों से घिरे होने के कारण हमेशा हादसा होने व बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका बनी रहती है। जिले में बिजली निगम की ओर से विभिन्न क्षमता के लगभग 38 हजार ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। इनमें से 25 प्रतिशत यानि 9 हजार 500 ट्रांसफॉर्मर झाड़ियों व लताओं से लिपटी हुई हैं।
विज्ञापन

हर वर्ष मानसून शुरू होने से एक महीने पहले ही बिजली निगम तारों व ट्रांसफॉर्मरों के आसपास पेड़ों के टहनियों, लताओं व झाड़ियों की कटाई-छंटाई का कार्य शुरू कर देता है। लेकिन, इस बार बिजली निगम की ओर से ऐसी कोई कवायद शुरू नहीं की गई है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। जिले के चारों खंडों में कुल 5.20 लाख उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन

इन जगहों पर दिख रही लापरवाही
शहर के आमघाट, लकड़ी का टाल, सिंचाई विभाग, तड़बनवा, तुलसीसागर समेत ग्रामीण अंचलों के सुखदेवपुर, आलमपट्टी, अंधऊ, जखनिया, दुल्लहपुर, खालिसपुर, सिधौना, फुलवारी, मतसा, देवरिया, वेद बिहारी का पोखरा, भांवरकोल आदि जगहों पर बिजली के तार व ट्रांसफॉर्मर पेड़ों की लताओं से घिरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस एक - फुलवारी में बिजली का नंगा तार पेड़ों की टहनियों के बीच से गुजरा है। ग्रामीणों ने कई बार पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई की मांग की, लेकिन नतीजा सिफर निकला। आंधी व तेज हवा चलने पर पेड़ों की टहनियां तारों पर टूटकर गिर सकती हैं। इससे हादसा होने के साथ ही बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ेगा।
केस दो -सिधौना में भी कमोवेश ऐसी ही स्थिति है। हवाओं के चलने व पेड़ों की डालियों का दबाव पड़ने पर तार आपस में सट जाते हैं, जिससे स्पार्किंग के कारण चिंगारी निकलती है। इसके कारण आसपास रहने वाले लोग, राहगीर व खेतों में कार्य करने वाले किसान हर वक्त संशकित रहते हैं।-------

मानसून कुछ ही दिनों में आने वाला है, लेकिन बिजली निगम बेपरवाह बना हुआ है। इसका खामियाजा लोगों को हादसे के रूप में भुगतना होगा। - अवध बिहारी यादव, फुलवारी
बिजली निगम से कई बार मांग की गई कि तारों व ट्रांसफॉर्मरों के आसपास के झाड़ियों व लताओं की कटाई-छंटाई का कार्य किया जाए, लेकिन नतीजा सिफर निकला। - गोल्डेन, सिधौना

तारों व ट्रांसफॉर्मरों के आसपास झाड़ियों, लताओं व टहनियों की कटाई-छंटाई का कार्य लगातार चलता रहता है। अभी भी कार्य चल रहा है। इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। - पीके तिवारी, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड जंगीपुर

फुलवारी में पेड़ की टहनियों के बीच से गुजरा बिजली का तार-संवाद

फुलवारी में पेड़ की टहनियों के बीच से गुजरा बिजली का तार-संवाद- फोटो : ब्लाक हाथवंत में पंचायत सहायकों ने बीडीओ को सौंपा मांगपत्र। स्रोत संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed