फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Window Trailing Inspection by the General Manager of North Eastern Railway

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

Fri, 27 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Window Trailing Inspection by the General Manager of North Eastern Railway
गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने शुक्रवार को गोरखपुर-औड़िहार-छपरा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। औड़िहार और गाजीपुर सिटी स्टेशन का निरीक्षण करते हुए वह छपरा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने गोरखपुर-औड़िहार-छपरा रेल खंड के विभिन्न स्टेशनों पर दोहरीकरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए स्टेशनों पर समुचित संसाधनों और पैदल उपरिगामी पुल, 24 कोचों के अनुरूप हाई लेवल प्लेटफॉर्म, स्टेशन पर विद्युत प्रकाश, हाईमास्ट लाइट के प्रावधान, पीने के पानी के लिए वाटर बूथ, शौचालय, दिव्यांगों के लिए रैंप बनाने, मानक के अनुसार स्टेशनों पर यात्री सुविधा के विकास कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण राजीव कुमार, प्रमुख मुख्य इंजीनियर सीपी गुप्ता एवं वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक(प्रशासन) राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एपी सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर कर्षण पंकज केशरवानी एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed