{"_id":"618d4aabf71dec38a0610f7d","slug":"will-take-oath-will-vote-will-strengthen-democracy-ghazipur-news-vns622042049","type":"story","status":"publish","title_hn":"ली शपथ, मतदान करेंगे, बनाएंगे लोकतंत्र को मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ली शपथ, मतदान करेंगे, बनाएंगे लोकतंत्र को मजबूत
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को रैली निकाली गई। जंगीपुर स्थित शिवकुमार शास्त्री इंटर कालेज और सैदपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय में ने रैली निकाल कर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शपथ ली कि वे खुद मतदान करेंगे और इसके लिए लोगों को प्रेरित भी करेंगे।
जंगीपुर में डॉ. अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर के विभिन्न मार्गों से होकर मतदाता जागरूकता रैली गुजरी। रैली कालेज परिसर में खत्म हुई। इस दौरान सिक्षकों ने कहा कि जिसकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो गई है, वे मतदाता बने और मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं को शपथ दिलायी गयी। कहा कि एक जनवरी 2022 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है उनका नाम मतदाता सूची में आना है। जो मृतक हो चुके हैं या जिनका नाम त्रृटिपूर्ण या गलत है, या नाम संशोधन कराना है। उनके लिए आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसकी समय सीमा एक नवंबर से 30 नवंबर 2020 तक निर्धारित है। पुनरीक्षण के विशेष अभियान के तहत 13 नवंबर दिन शनिवार, 21 नवंबर दिन रविवार, 27 नवंबर दिन शनिवार को दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान आयोजित कराए जाएंगे।
जहां नाम सम्मिलित कराने के लिए फार्म 6, प्रवासी भारतीयों के लिए फार्म 6क, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फार्म 7, नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन कराने के लिए फार्म 8 एवं एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म 8क भरना होगा।