फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Will release animals left in Gorakhpur after elections: Omprakash

चुनाव के बाद छुट्टा पशुओं को गोरखपुर में छोड़ूंगा : ओमप्रकाश

Wed, 23 Feb 2022 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Will release animals left in Gorakhpur after elections: Omprakash
गाजीपुर। जंगीपुर विधानसभा के भड़सर मैदान में बुधवार को सपा-सुभासपा की संयुक्त रैली का आयोजन हुआ। इसमें सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके छुट्टा पशुओं से जनता परेशान है। चुनाव बाद सबको ले जाकर गोरखपुर छोडूंगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपाई अनाप शनाप बयान दे रहे हैं। योगी युवाओं की गर्मी निकालने की बात कह रहे हैं। सरकार बनने पर हम भर्ती निकालेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम मेरी हत्या कराना चाहते हैं। मेरा आंदोलन हक के लिए है। भाजपा नेताओं को अपने घरों पर भेज कर ही दम लूंगा। गाजीपुर की सातों सीट पर जीत हासिल करने जा रहा हूं। अखिलेश की सरकार बनी तो कान्वेंट की पढ़ाई प्राइमरी में पढ़ाई जाएगी। मोटरसाइकिल पर तीन सवारी चलने का कानून बनाया जाएगा। सरकारी पद भरने के लिए 5 साल की उम्र बढ़ाई जाएगी। युवाओं के लिए बिना लिखित परीक्षा के पीएसी, पुलिस व सेना में दौड़ में आने पर ही भर्ती कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed