फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Will act on absenties

अनुपस्थितों पर होगी कार्रवाई

Sun, 10 May 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 10 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Will act on absenties
 पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पीएन राय का शनिवार को सिटी रेलवे स्टेशन पर आगमन हुआ। उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर जहां उन्होंने संतोष जताया वहीं काफी समय से अनुपस्थित चल रहे दो कर्मचारियों को लेकर उनकी त्योरी चढ़ गई।

उन्होंने विभागीय कार्रवाई की बात करते हुए स्टेशन को सुंदर बनाने और यात्री सुविधाओं के विस्तार के संबंध में मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया।

पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पीएन राय सड़क मार्ग से करीब पौने बारह बजे पहुंचे। यहां आते ही उन्होंने प्लेटफार्म नंबर-1 का गहनता से निरीक्षण किया।

 नि:शक्तजनों के लिए वाटर बूथ ऊंचा देख उन्होंने उनकी सुविधा का ध्यान रखने का निर्देश दिया। यात्री प्रतीक्षालय देखने के बाद उन्होंने वेटिंग हाल और डारमेट्री भी देखी।
विज्ञापन


 निरीक्षण के क्रम में स्टेशन मास्टर कक्ष में पहुंचकर उन्होंने उपस्थिति पंजिका सहित विभिन्न रजिस्टरों का बड़ी बारीकी से अवलोकन किया।

 उपस्थिति पंजिका देख काफी समय से अनुपस्थित चल रहे दो कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात कही।

वहां से निकलकर उन्होंने संबंधित अधिकारी से ट्रेनों के कोच संख्या बताने वाले इंडिकेशन बोर्ड और टिकट काउंटर में एसी के संबंध में पूछताछ की।

 इसके बाद सीनियर डिप्टी जीएम परिसर में पहुंचे और निकास द्वार के पास पंखे, सर्कुलेटिंग एरिया के पास जमीन में सुंदरीकरण के लिहाज से पौधरोपण कराने एवं स्टेशन परिसर में जाने वाले द्वार का विस्तार कर उसका सुंदरीकरण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके निरीक्षण के समय सहायक वाणिज्य प्रबंधक एके उपाध्याय, एईएन प्रवीण पाठक, मुख्य सतर्कता निरीक्षक राजीव लोचन मिश्र, शेखर कुमार, मंडल वाणिज्य निरीक्षक वीके सिंह, ओपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक रामायण सिंह यादव, पीडब्लूआई संजय सेठ, आईओडब्लू दिलीप सिंह, दूरसंचार अभियंता केके मिश्र, वाणिज्य अधीक्षक श्रीनिवास दुबे आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed