फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wild boar raised the terror, six injured

जंगली सुअर ने मचाया आतंक, छह जख्मी

Wed, 23 Dec 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Wed, 23 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Wild boar raised the terror, six injured
शहर कोतवाली क्षेत्र की आमघाट कालोनी के रामसकल सिंह के अहाते में बुधवार की सुबह एक जंगली सुअर घुस गया। इसकी जानकारी होने पर कालोनी के लोगों ने सुअर को घेरना शुरू किया और सुअर बचने के लिए आसपास के इलाकों
विज्ञापन


में भागता रहा। इससे दहशत का माहौल पैदा हो गया। इस दौरान सुअर ने हमला कर एक अधिवक्ता सहित छह लोगों घायल कर दिया। बाद में लोगों ने उसे पीट पीट कर मार डाला।
विज्ञापन


आमघाट  कालोनी में आज सुबह एक जंगली सुअर घुस गया। लोग दहशत के मारे इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने सुअर को घेरने का प्रयास किया तो उसने अधिवक्ता कृपाशंकर राय पर  हमला कर दिया। वे घायल हो गए। लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


यही सोच रहे थे कि इतनी घनी बस्ती  में जंगली सुअर का प्रवेश कहा से हो गया। इसके बाद शोर सुनकर सुअर दीवार फांदकर लाल कोठी में घुस गया। लोगों ने पीछा किया तो वह महिला कालेज रोड पर पहुंच गया। उसे देखते ही

राहगीर इधर-उधर भागने लगे। हड़बड़ी में कई बाइक सवार गिर  पडे़। घिरता देख वह एक मकान के अंदर घुस गया। कुछ ही देर में वहां पुलिसकर्मी भी पहुंच गए लेकिन किसी का साहस नही हो पा रहा  था कि उसके पास जा सके।


इसके  बाद जंगली सुअर अपने आप को बचाने के लिए एक खाली पडे़ अहाते में घुस गया जहां लोगों ने उसे पत्थर से मार-मार कर चोटिल कर दिया। घंटों प्रयास के बाद  लोगों ने उसे मार गिराया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed