फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Who is Ghazipur dm Aryaka Akhauri clashed with Afzal Ansari

Aaryaka Akhauri: कौन हैं गाजीपुर की डीएम आर्यका अखौरी, जो मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल से भिड़ीं

Sat, 30 Mar 2024 09:28 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 30 Mar 2024 09:28 PM IST
सार

मुख्तार अंसारी के भाई और सांसद अफजाल अंसारी के साथ तीखी बहस का वीडियो सामने आने के बाद गाजीपुर की डीएम आर्यका अखौरी काफी चर्चा में हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Who is Ghazipur dm Aryaka Akhauri clashed with Afzal Ansari
डीएम आर्यका अखौरी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बांदा जेल में सजा काट रहे मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उसका शव शुक्रवार की देर रात गाजीपुर लाया गया। इसके बाद शनिवार की सुबह घर से मुख्तार का जनाजा उठा तो हजारों की संख्या में लोग जनाजे में शामिल हुए। इस दौरान गाजीपुर की डीएम से मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी की तीखी बहस का एक वीडियो सामने आया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं गाजीपुर की महिला डीएम आर्यका अखौरी…

विज्ञापन


गाजीपुर जिले में 20 सितंबर 2022 को जिलाधिकारी के पद पर कार्यभार संभालने वाली आर्यका अखौरी अपने एक्शन एक्शन को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। हाल ही में महाहर धाम के पास बस में आग लगने से पांच लोगों की मौत की घटना के दौरान डीएम ने मौके पर लोगों के बीच पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर की कार्रवाई को लेकर भी चर्चा में रही हैं अखौरी
पहली बार नहीं है जब डीएम आर्यका अखौरी ऐसे किसी नामी चेहरों के साथ भीड़ी हों। इससे पहले वह भदोही में गैंगस्टर और हथियार पर अपनी कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहीं। उन्होंने भदोही जिले में पूर्व विधायक विजय मिश्र के खिलाफ गैंगस्टर लगाने के साथ ही उनके कई असलहों का लाइसेंस निरस्त करने समेत कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख रखा था। आर्यका गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के खिलाफ भी कार्रवाई करती रही हैं।

Trending Videos

अधिकारियों के जींस पहनकर ऑफिस आने पर लगा दी थी रोक

Who is Ghazipur dm Aryaka Akhauri clashed with Afzal Ansari
डीएम आर्यका अखौरी - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले में डीएम रहने के दौरान कर्मचारियों-अधिकारियों के जींस और टीशर्ट पहन कर कार्यालय में आने पर रोक लगा दी थी। भदोही जिले में उन्होंने अपनी तैनाती के समय टी शर्ट और जींस पैंट को प्रशासनिक अधिकारियों में बैन करने समेत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं।


बिहार की रहने वाली हैं आर्यका अखौरी

आर्यका अखौरी मूलरूप से बिहार की रहने वाली हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी और एमएससी की शिक्षा हासिल की है। दिल्ली में ही संघ लोक सेवा आयोग (upsc) की तैयारी की थी। 2013 बैच की आईएएस आर्यका अखौरी का जिलाधिकारी के तौर पर पहला कार्यकाल भदोही में बीता है। इसके बाद दूसरी नियुक्ति गाजीपुर में हुई। इससे पहले वह बतौर उप जिलाधिकारी वाराणसी में 2015-16 में तैनात थीं। उसके बाद मेरठ की सीडीओ और लखनऊ में विशेष शिक्षा सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed