फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wheat procurement increased four times this year as compared to last year

पिछले साल के मुकाबले इस साल चार गुना अधिक हुई गेहूं खरीद

Wed, 23 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement increased four times this year as compared to last year
गाजीपुर। क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद प्रक्रिया मंगलवार को बंद हो गई। अंतिम दिन पूरे जिले में केवल आठ केंद्र चले, जिस पर लगभग 250 एमटी गेहूं खरीदा गया। इसके बाद भी बहुत सारे किसान गेहूं बेचने से वंचित रह गए। इस साल अब तक 17 हजार 246 किसानों से लगभग 79 हजार एमटी गेहूं खरीदा गया। जो पिछले वर्ष 22533 एमटी की अपेक्षा लगभग चार गुना अधिक है।
विज्ञापन

पहले चरण में गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू होकर 15 जून तक चली। इसके बाद किसानों की मांग पर दूसरे चरण में 22 जून तक गेहूं खरीद हुई, लेकिन कई गुना खरीद होने के कारण भंडारण की समस्या को देखते हुए शासन ने केवल मंडी समिति परिसर में स्थित क्रय केंद्रों पर ही बेचने की अनुमति दी थी। अंतिम दिन खाद्य विभाग के तीन केंद्र पर 104, मंडी समिति के चार केंद्र पर 131 व एफपीओ के एक केंद्र पर 35 एमटी गेहूं की खरीद की गई। जंगीपुर, मुहम्मदाबाद व सादात के दो-दो तथा करीमुद्दीनपुर व दिलदारनगर में एक-एक केंद्र पर तौल कराई गई।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद के यूसुफपुर नवीन मंडी स्थल परिसर में मंडी समिति क्रय केंद्र व विपणन क्रय केंद्र पर टोकन प्राप्त किसानों के गेहूं की तौल हो रही थी। अब तक विपणन क्रय केंद्र पर 26 हजार 500 क्विंटल व मंडी समिति क्रय केंद्र पर 15 हजार क्विटल की खरीद हो चुकी है। किसान प्रमोद कुमार राय ने बताया कि तीसरे दिन उनका नंबर आया है। आज तौल हो रहा है। विपणन केंद्र के निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि आज केंद्र पर आए सभी टोकन वाले किसानों का तौल करा लिया जाएगा। दिलदारनगर के मंडी समिति परिसर में स्थिति मंडी समिति के क्रय केंद्र पर अंतिम दिन गेहूं की तौल जारी रहा। मंगलवार तक 456 किसानों से 21 हजार 215 क्विंटल खरीद हुई। किसानों का अब कोई टोकन बाकी नहीं है। केंद्र प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया की सभी किसानों का गेहूं तौल कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed