फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wheat crop burnt due to short circuit

Ghazipur News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गेहूं की फसल जली

Sun, 05 Apr 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop burnt due to short circuit
जलालपुर गांव में आग से जली गेहूं की फसल। संवाद
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आग की घटनाओं ने किसानों की मेहनत को राख कर दिया। कहीं विद्युत शॉर्ट सर्किट से खड़ी फसल जल गई तो कहीं अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप है। कई गांवों में गेहूं, गन्ना, भूसा और डेयरी का सामान जलकर नष्ट हो गया, जबकि कुछ मवेशी भी झुलस गए।
विज्ञापन

गंगौली संवददाता के अनुसार, कासिमाबाद क्षेत्र के जलालपुर गांव में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन किसानों 14 मंडा की खड़ी गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक राजेंद्र यादव, बृजभूषण यादव और हरिंदर यादव की फसल राख हो चुकी थी।
विज्ञापन

बिरनो के दीदोहर गांव में अज्ञात लोगों पर गेहूं के बोझ में आग लगाने का आरोप लगा है। पीड़िता तारा राजभर के अनुसार तीन मंडा गेहूं जल गया। थाना प्रभारी अजय यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार, गोड़उर गांव में आग से प्रवीण कुमार शुक्ल उर्फ सोनू शुक्ल का टीनशेड, झोपड़ी, डेयरी का सामान, अनाज और करीब 70 हजार रुपये नकद जल गए। तीन गाय और दो बछिया झुलस गईं, जिनमें दो की हालत गंभीर है।
मरदह संवाददाता के अनुसार, हमीरपुर गांव में जर्जर विद्युत तार से निकली चिंगारी ने दो बीघा से अधिक गेहूं की फसल को जला दिया। वहीं जखनिया के हुसनपुर गांव में पांच किसानों की करीब छह बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से किसानों में दहशत है। ग्रामीणों ने जर्जर बिजली तारों को बदलने और फायर ब्रिगेड की स्थायी व्यवस्था की मांग की है। प्रशासन ने सभी मामलों में क्षति का आकलन कर रिपोर्ट भेजने की बात कही है।

जखनिया तहसील क्षेत्र के गौसपुर बुजुर्गा गांव में सुनील यादव के गेहूं की खड़ी फसल में रात के समय तेज हवा के दबाव में विद्युत तार में हुई शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। रात में लोग तेज लपट देखकर दौड़कर गेहूं के खेत के चारों ओर ट्रैक्टर से जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोककर मिट्टी पानी से किसी तरह आग बुझाई। ग्राम प्रधान संतोष यादव ने बताया कि रात का समय नहीं होता तो पास के खेतों में भी आग पकड़ लेती घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक सुबह पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed