{"_id":"14dc84874f7f059bb8475b83c08593a5","slug":"well-now-there-s-no-recognition-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता वाले स्कूलों की अब खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता वाले स्कूलों की अब खैर नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग की भौहें तन गई है। नगर एवं खंड शिक्षाधिकारी सदर ने चेतावनी दी है कि जो विद्यालय अमान्य की श्रेणी में है, वह तत्काल अपना संचालन बंद कर दें। अन्यथा विभागीय निर्देशानुसार विद्यालयों पर अर्थदंड लगाते हुए उन्हें बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
शासन ने कुछ दिनों पहले सभी जिलों के जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों से बगैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। जिले में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों को चिन्हित करने की कवायद की चुकी है। ऐसे विद्यालयों को तत्काल बंद करने का नोटिस भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन
नोटिस को लेकर बगैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में जहां हड़कंप मचा हुआ है, वहीं कुछ मान्यता की प्रक्रिया पूरी करने में जुट गए है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कुछ दिनों पहले बिना मान्यता वाले 68 विद्यालयों को नोटिस दिया गया है, जबकि चार विद्यालयों को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
इसमें तीन विद्यालय बाराचंवर विकास खंड क्षेत्र के हैं, जबकि एक विद्यालय भांवरकोल ब्लाक का है। नगर एवं खंड शिक्षाधिकारी सदर पूर्णिमा श्रीवास्तव ने कहा है कि वर्तमान में मान्यता प्राप्त विद्यालय जो मानक के श्रेणी में आते है, वहीं विद्यालय नियमानुसार संचालित किए जाए। बच्चों का नामांकन भी इन्हीं विद्यालयों में अभिभावकों की ओर से सुनिश्चित किया जाए। मालूम हो कि जिले में 601 अमान्य विद्यालय हैं।
इसमें से 533 ने मान्यता के लिए आवेदन किया है, जिसमें से 524 को आपत्ति दी गई है। शेष 68 विद्यालयों को बंद करने का नोटिस खंड शिक्षाधिकारियों की तरफ से दिया जा चुका है।