फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Welcome to the new special train

नई स्पेशल ट्रेन का किया स्वागत

Sat, 08 Jul 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sat, 08 Jul 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
रेलवे की ओर से चली इंदौर से गुवाहाटी नई स्पेशल ट्रेन का आगमन शनिवार को सिटी रेलवे स्टेशन पर करीब दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर हुआ। ट्रेन के पहुंचते ही भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता ने स्वागत किया।
विज्ञापन


स्टेशन परिसर पर ही मिष्ठान वितरण कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा की जिले के विकास में रेलवे द्वारा केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा नित्य नए इतिहास बनने की कड़ी में यह ट्रेन कई राज्यों से गाजीपुर को जोड़ने से जनपद को नई ताकत मिलेगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि कई धार्मिक स्थलों तक जिसमें महाकालेश्वर, काशी विश्वनाथ तथा मां कामाख्या के शक्ति स्थल तक चलने वाली यह ट्रेन गाजीपुर के ऐतिहासिक महत्व को भी स्थान दिलाने में सहायक होगी। सिटी स्टेशन अधीक्षक रामायन सिंह यादव ने नए ट्रेन के पायलट को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर सच्चिदानन्द राय चाचा, ओमप्रकाश राय, अखिलेश सिंह, जितेंद्र नाथ पांडेय, रामनरेश कुशवाहा, अवधेश राजभ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed