फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wedding Mandap One, Mangal songs started reverberating since morning ... many settled at home

शादी मंडप एक, सुबह से ही गूंजने लगे मंगल गीत...घर बसे अनेक

Fri, 10 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Wedding Mandap One, Mangal songs started reverberating since morning ... many settled at home
जनपद के विभिन्न विकासखंडों समेत शहर के आरटीआई मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें 418 जोड़ों का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान से किया गया। इस समारोह में तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी कराया गया।
विज्ञापन

आरटीआई मैदान में शादी समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष ने नव विवाहित वर वधु के वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के महत्वकांक्षी योजना को आगे बढ़ाते हुए बेटियोें को उन्होंने अपनी बेटी मानकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पूरे प्रदेश में चलाया है। जिसका हम सभी सम्मान करते है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से सभी को शुभकामनाएं दी। कहा कि दान में सर्वश्रेष्ठ दान कन्यादान है। आप जीवन में आगे बढ़े। जिस तरह यहां आज उत्सव हो रहा है वैसे ही आप का जीवन का हर दिन उत्सव भरा हो। इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारीसुजीत कुमार मिश्रा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर-वधू पर 51 हजार धनराशि खर्च
इस योजना के तहत 51 हजार की धनराशि प्रदान किया गया। जिसमें 35 हजार रुपये वधु के खाते में तथा 10 हजार रुपये के उपहार एवं छहहजार शादी समारोह के आयोजन के लिए दिया जा रहा है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की शादी कराया जा रहा है। जिसमें लड़के की उम्र 21 वषएवं लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
डीएम ने दिए पौधे, सालगिरह पर वृक्ष लगाने को कहा
इस मौके पर जिलाधिकारी ने सभी जोड़ों को पौधे उपलब्ध कराए। साथ ही कहा कि प्रत्येक वर्ष शादी के सालगिरह के अवसर पर एक वृक्ष अवश्य लगाए। वृक्ष हमे जीवन जीने में बहुत ही सहयोग करते है उनसे पर्याप्त आक्सीजन प्राप्त होती है जो जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है।
8:30 बजे से मंत्रोचारण से गूंजने लगा पंडाल
शहर के आईटीआई मैदान में आयोजित शादी समारोह में सुबह 6 बजे से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। करीब 7 बजे कुछ जोड़े अपने परिवार के साथ पहुंच गये थे। 8 बजे तक पूरा पंडाल वर-वधुओं और उनके परिजनों समेत आयोजकों से भर गया। पुरोहितों द्वारा 8:30 बजे से मंत्रोचारण कर शादी की शुरूवात कर दिया गया।

कार्यक्रम में वर-वधुओं को ब्लाकवार बैठया गया था। हर ब्लाक के कर्मचारी अपने लाभार्थी के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे। वही कार्यक्रम में अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और जिला पिछड़ा आयोग उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान करीब 9 बजे पहुंचे। 9:15 बजे जिला अधिकारी एमपी सिंह और 9:45 बजे पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह पहुंचे। पुरोहित द्वारा 11 बजे तक शादी संपन्न कराया जा चुका था। इस कार्यक्रम में खास बात यह रही कि प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को एक वृक्ष दिया गया जो अपने शादी पर लगायेंगे। शादी को लेकर दुल्हा दुल्हन में काफी उत्साह देखा गया लेकिन गर्मी के चलते लोगो को काफी परेशान हुई। इसके बाद कार्यक्रम में वाराणसी से आए कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed