फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Watchmen will now be posted in council schools

परिषदीय स्कूलों में अब तैनात होंगे चौकीदार

Mon, 13 Dec 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Watchmen will now be posted in council schools
परिषदीय विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से चौकीदारों की तैनाती होगी। शासन स्तर पर इसकी पहल की जा रही है। जिले में 2269 परिषदीय विद्यालय हैं। जिनमें 1468 प्राथमिक, 352 उच्च प्राथमिक और 449 कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें से काफी संख्या में ऐसे विद्यालय हैं। जो दूर-दराज के इलाके में हैं। जहां आसपास के इलाके के अराजक तत्व रात के समय स्कूलों में घुसकर नुकसान पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों की ओर से माध्यमिक विद्यालयों की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों में भी चौकीदारों की तैनाती की मांग उठती रही है। ये चौकीदार आउटसोर्सिंग के तहत तैनात किये जाएंगे। इसके लिए निदेशालय ने जिले के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का विवरण तलब करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में बीएसए हेमंत राव ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में चौकीदारों की तैनाती के मामले में अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है। शासन से यदि विवरण मांगा जाता है तो अवश्य उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed