फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Warning given to shopkeepers, shop inside

दुकानदारों को दी चेतावनी, दुकानें कर लें अंदर

Sun, 22 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Warning given to shopkeepers, shop inside
नगर की सड़कों, पटरियों और नाले-नालियों पर हुए अतिक्रमण हटाने को लेकर चल रहे अभियान के तहत रविवार को एसडीएम सदर, सीओ, कोतवाल सहित राजस्व विभाग की टीम ने नगर भ्रमण कर व्यापारियों दुकानदारों से तत्काल अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। शहर के चीतनाथ घाट, लालदरवाजा, विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार में भ्रमण नगर के दुकानदारों, व्यापारियों से सड़क की पटरियों से अपनी दुकान को अंदर लगाने और नाले-नालियों पर दुकान न लगाने का का निर्देश दिया। वहीं नगर में अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बिरनो संवाददाता के अनुसार थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने आरएएफ फोर्स के साथ रूट मार्च किया गया। अवैध पार्किंग स्टैंड, सड़क किनारे लगने वाले बाजार एवं जाम की स्थिति उत्पन्न करने वाले ठेली खोमचा लगाने वालों पर सख्ती दिखाते हुए उन्होंने कहा की 48 घंटे में पूरे थाना क्षेत्र से सभी अवैध पार्किंग स्टैंड को हटा लें और पटरी पर दुकान लगाने वालों के लिए बताया गया कि सड़क के किनारे दुकान ना लगाएं। इसके लिए स्थान निर्धारित करें, जिससे सड़कों पर दुकानें नहीं लगें। मरदह संवाददाता के अनुसार पुलिस एवं रैपिड एक्शन फोर्स 91 वी बटालियन की टीम ने मरदह कस्बे में रूट मार्च किया। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई। इस दौरान सड़क की पटरियों पर संचालित अवैध वाहनों के स्टैंडों को हटवाया एवं पटरियों पर अतिक्रमण कर लगे ठेला ,खोमचा की दुकानों को हटवा कर पुन: उस स्थान पर दुकानों को न लगाने की हिदायत दी गई। जमानिया संवाददाता के अनुसार शासन के निर्देश पर तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा, कोतवाल बंदना सिंह, ईओ अब्दुला सबूर ने कस्बा क्षेत्र के थाना गेट से ब्लाक तिराहा तक सभी दुकानदारों और व्यापारियों से नगर से अतिक्रमण हटवाया गया। ठेला- खोमचा वालों को सख्त चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बाजार से अतिक्रमण हटवाने के लिए किया रूट मार्च
कासिमाबाद। जिला प्रशासन के निर्देश पर सड़कों की पटरियों और नाले-नालियों पर हुए अतिक्रमण हटाने को लेकर चल रहे अभियान के तहत रविवार को थानाध्यक्ष के नेतृत्व में रैपिड एक्शन फोर्स ने क्षेत्र का भ्रमण कर तत्काल अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। कासिमाबाद चौक सहित तहसील तिराहा, पुरानी बाजार एवं सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के लिए पिछले एक सप्ताह से चल रहे अतिक्रमण मुक्त अभियान से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। मालूम हो कि जिला प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद उप जिलाधिकारी कमलेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही के साथ थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में व्यापारियों की एक बैठक कोतवाली परिसर में करते हुए तीन दिन के अंदर सभी मार्गों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। बैठक में बताया गया था कि कोई भी दुकानदार एवं व्यापारी अपने दुकान के सामने सामान नहीं लगाएगा। अपनी दुकानों के सामने बाइक एवं किसी प्रकार की गाड़ियां नहीं खड़ी करेगा। सवारी गाड़ियों को कस्बे से दूर एक स्टैंड बनाकर वहां खड़ा करने का निर्देश दिया गया। पिछले तीन दिनों से दुकानदार एवं व्यापारी निर्देशों का पालन करते हुए अतिक्रमण हटाने में लगे हुए हैं। रविवार को रैपिड एक्शन फोर्स के साथ थानाध्यक्ष कासिमाबाद देवेंद्र सिंह यादव सभी मार्गों पर चक्रमण करते हुए एक बार फिर हिदायत दिया कि शीघ्र अतिक्रमण हटा लें। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ अर्थदंड के साथ जिसका अतिक्रमण रह जाएगा उसे जूर्माना वसूल करते हुए कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर दुकानदारों एवं व्यापारियों में भय व्याप्त है। दोपहर में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में रैपिड एक्शन फोर्स की 91वीं बटालियन के जवानों ने रूट मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी, उप निरीक्षक मुहम्मद सरवर, उपनिरीक्षक कृष्णानंद यादव सहित रैपिड एक्शन फोर्स के साथ पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed