फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wanted committed suicide by hanging himself

वांछित ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या

Sun, 08 May 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Wanted committed suicide by hanging himself
सादात। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या तीन के एक मकान में रविवार को एक वांछित ने फंदे पर झुलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुटी हुई है। इधर परिवार के लोग मौत हो संदिग्ध मान रहे हैं। हालांकि अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के चिरैया कोट थाना के इस्माइल नगर निवासी दीपक सिंह (30) आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पांच- छह वर्षों से घर छोड़कर छिप कर रहता था। वह चिरैयाकोट थाने का वांछित अपराधी था। सादात नगर पंचायत में वह जहां रहता था, उस जगह का पता उसके घर वालों को भी नहीं था। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसका एक पांच वर्ष का पुत्र भी है। बताया गया कि मृतक पंखे से गमछा बांधकर फंदे से लटका था और उसका पैर जमीन से छू रहा था। उसके बगल में एक स्टूल रखा था। उसके मरने की सूचना उसके साथ कमरे में रह रहे उसके साथी अतुल ने मुंबई गए मकान मालिक मोती लाल को दी। मकान मालिक ने फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। इधर उसका साथी अतुल सूचना देने के बाद फरार है।
विज्ञापन

उसके बड़े भाई संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दीपक पिछले पांच छह साल से कहां रहता था, इसकी जानकारी हम लोगों को भी नहीं थी। उसके मौत की सूचना पुलिस के माध्यम से मिली। दीपक सिंह सात साल पूर्व गुजरात में वाच मैन का काम करता था। उस दौरान वह अधिक शराब पीने लगा था। शराब पीने के कारण उसकी आंत फट गई थी। उसका कई बार पेट का ऑपरेशन भी हुआ था। मृतक की पत्नी प्रियंका सिंह ने बताया कि पति के शराब की लत से ऊबकर वह मायके सिरसा चिरैया कोट में रह रही थी। पिछले कई सालों से बातचीत भी नहीं हो रही थी। मृतक की पत्नी और मृतक के भाई ने कोई तहरीर नहीं दी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed